फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की एनवायरमेंट एक्टिविस्ट आरुषि निशंक को शिकागो में मिला 'टॉप 20 ग्लोबल वूमेन अवॉर्ड'

Tue, 03 Mar 2020 02:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
आरुषि निशंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत की एनवायरमेंट एक्टिविस्ट आरुषि निशंक को 'टॉप 20 ग्लोबल वूमेन अवॉर्ड' से नवाजा गया है। यूएस कांग्रेस डैनी के डेविस और अमेरिकन मल्टी एथिकल गठबंधन के संयुक्त तत्वाधान में शिकागो में आयोजित अमेरिकी वूमेन डे सेलिब्रेशन के तहत भारत की युवा, गंगा एवं पर्यावरण एक्टिविस्ट अरुषि निशंक को यह अवॉर्ड दिया गया।

विज्ञापन


यूएस कांग्रेसनल ने आरुषि निशंक को गंगा संरक्षण एवं संवर्धन, जलवायु परिवर्तन एजुकेटर और ग्रीन इंडिया में गर्ल चाइल्ड प्रमोशन हेतु कार्य करने के लिए विश्व की शीर्ष 20 महिलाओं की श्रेणी में नामित किया है।

अवॉर्ड ज्यूरी के अध्यक्ष जेनोविया सोवेल ने कहा कि फिलिपींस, केन्या, इंडोनेशिया, ईरान, थाईलैंड, चीन, भारत, पोलैंड, अमेरिका, हिस्पैनिक और इथोपिया राष्ट्रों में से शीर्ष 20 महिलाओं का चयन किया गया, जिनमें आारुषि निशंक एक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें