लिपुपास से तकलाकोट की दूरी 19 किलोमीटर है जबकि तकलाकोट से दार्चिन 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। दार्चिन की ऊंचाई 3182 मीटर है। इसके अलावा चीनी सेना के एक अन्य स्थल होरे में सैन्य ठिकाना बनाने की भी सूचना है। होरे भी मानसरोवर झील के पास ही है।
जिन दोनों स्थानों में चीन अपनी सैन्य छावनी बना रहा है वे स्थल ल्हासा के निकट हैं। ल्हासा तक चीन की रेल लाइन बिछी है। सीमा पर चीन की गतिविधियों को देखते हुए भारतीय सुरक्षा बलों ने भी ड्रेगन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तैयारी की है। लिपुलेख में सेना और भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवान पहले से ही तैनात हैं। इधर नेपाल सीमा पर एसएसबी मुस्तैद है।