फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: लोक सेवा आयोग ने 123 उम्मीदवारों के आवेदन किए निरस्त, ये है वजह

Thu, 12 Nov 2020 09:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कंप्यूटर स्टाफ परीक्षा 2014 के लिए आए हुए आवेदनों की जांच के बाद लिया गया फैसला
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कंप्यूटर स्टाफ परीक्षा-2014 के तहत सिस्टम एनालिस्ट के पद के लिए आए आवेदनों में से 123 आवेदन निरस्त कर दिए हैं। इन सभी को अनुभव न होने के आधार पर निरस्त किया गया है।

विज्ञापन


लोक सेवा आयोग के सचिव कमेंद्र सिंह की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, सिस्टम एनालिस्ट पद के लिए सभी उम्मीदवारों को अपने आवेदन से जुड़े दस्तावेज 10 फरवरी 2020 तक कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए गए थे।

सभी दस्तावेज की जांच पड़ताल करने के बाद आयोग ने 123 उम्मीदवारों को अनिवार्य योग्यता से कमतर पाया। इन सभी के पास विज्ञापन की शर्त के अनुसार या तो दो वर्ष का अनुभव नहीं था या दस्तावेज में कमी थी। इसी आधार पर आयोग ने इनके आवेदन निरस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन


सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा 29 नवंबर को 
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सहायक लेखाकार के पद की भर्ती परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई है। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि यह परीक्षा 29 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे की पाली में कराई जाएगी। इसके लिए पूर्व में ही पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर जारी किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें