फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-चीन सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मिलम रवाना हुए आईटीबीपी के डीजी

Sun, 18 Oct 2020 10:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)

सार

  • भारत-चीन विवाद के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है दौरा
  • 48 किमी पैदल चलकर अंतिम चौकी मिलम और दुंग पहुंचेंगे
विज्ञापन
आईटीबीपी के डीजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के डीजी एसएस देशमुख रविवार सुबह भारत-चीन सीमा पर स्थित चौकियों का निरीक्षण करने के लिए मिलम रवाना हुए। डीजी देशमुख मिलम और दुंग सहित विभिन्न अग्रिम चौकियों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। चीन सीमा पर तनातनी और नेपाल में चल रहीं भारत विरोधी गतिविधियों के बाद भारतीय सुरक्षा बलों के उच्चाधिकारियों का क्षेत्र का यह पहला दौरा है।

विज्ञापन


यह पहला मौका है जब डीजी 48 किमी पैदल चलकर चीन सीमा पर स्थित आईटीबीपी की अंतिम चौकी मिलम और उससे आगे दुंग जाकर सुरक्षा व्यवस्था और सीमा की स्थितियों की जानकारी लेंगे।  भारत-चीन विवाद के बीच आईटीबीपी के डीजी का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: सेना का चिनूक हेलीकॉप्टर पहुंचा केदारनाथ, क्रैश हुए एमआई-17 का केविन पहुंचाया गौचर
विज्ञापन


शनिवार को दिल्ली से हेलीकॉप्टर से आईटीबीपी के महानिदेशक एसएस देशवाल मुनस्यारी पहुंचे थे यहां आईटीबीपी के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। आईटीबीपी कैंपस में नाश्ते के बाद वह कालामुनि ट्रैक पर निकले।

विज्ञापन

चीन से विवाद के बाद सीमा पर आईटीबीपी ने बढ़ाए जवान

अब वे आईटीबीपी की लिलम, बुगड़ियार, रिलकोट, मिलम, दुंग, चौकियों पर तैनात जवानों से भी मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाएंगे। दौरे के बाद वे मिलम से हेलीकॉप्टर से वापस दिल्ली जाएंगे।

चीन से विवाद बढ़ने के बाद भारत ने चीन सीमा पर सैन्य गतिविधियां तेज कर दी है। विवाद के बाद आईटीबीपी के 700 से अधिक जवान सीमा पर ड्यूटी कर चीन की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें