भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला रास्ता बंद हो गया है।
बरसात की आफत जारी है। भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला मुनस्यारी-मिलम पैदल मार्ग लीलम के पास भारी चट्टान गिरने से बंद हो गया है। इस कारण आईटीबीपी की मिलम चौकी के लिएखाद्यान्न की आपूर्ति बाधित हो गई है। ऊपरी गांवों में रह रहे लोगों के लिए भी मार्ग बंद होने से दिक्कत पैदा हो गई है। यदि मार्ग जल्द नहीं खोला गया तो हिमवीरों के लिए राशन का संकट खड़ा हो जाएगा।
उधर, छियालेख की धुंध ने दसवें दल के कैलाश यात्रियों की गुंजी की राह रोक दी। उच्च हिमालयी क्षेत्र में छाई धुंध के चलते वायुसेना के हेलीकॉप्टर गुंजी की उड़ान नहीं भर पाए। हालांकि, सुबह के समय मौसम साफ रहने से 9वें दल
के छह यात्रियों को गुंजी पहुंचाया गया। यात्रा का सातवां दल परिक्रमा पूरी कर वापसी में गुंजी पहुंच गया है। किच्छा में गौला नदी में नहाने गए दो छात्र डूब गए जिनमें से एक को बचा लिया गया है।
इधर, झमाझम बारिश से गौला में सिल्ट आने से पेयजल सप्लाई हुई बाधित हो गई है। भीमताल-रानीबाग रोड में फिर से मलबा आ गया जिससे हल्द्वानी से भीमतला के लिए आवाजाही बंद हो गई है। बारिश से नैनीताल-देवीधुरा-
बोरागांव मोटर मार्ग हुआ बंद।