सूत्रों के अनुसार लिपुलेख सीमा पर सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने गश्त तेज कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सीमा पर सामान्य दिनों में छह सैनिक गश्त पर जाते थे, अब 15 से 20 सैनिक एक साथ गश्त पर जा रहे हैं।
रात में सीमा सुरक्षा में विशेष उपकरणों की मदद ली जा रही है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां चीन की किसी भी कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद हैं। इसके अलावा नेपाल सीमा में भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है।