फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु सेना के जेट फाइटर ने लिपुलेख-मिलम सीमा पर भरी उड़ान, 24 घंटे गश्त कर रहे जवान

Fri, 18 Sep 2020 11:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़

सार

  • लिपुलेख सीमा पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी 
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लद्दाख में चीनी सैनिकों की घुसपैठ की कोशिश और सीमा पार चल रहीं गतिविधियों को देखते हुए भारतीय सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हैं। भारतीय वायु सेना के जेट फाइटर ने दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए शुक्रवार को भी लिपुलेख-मिलम सीमा पर उड़ान भरी। 

विज्ञापन


सीमा पार चीनी सैनिकों का जमावड़ा बढ़ने और वहां पर तमाम तरह की सैन्य गतिविधियों की जानकारी के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हैं। सुरक्षा एजेंसियों के जवान मिलम से लिपुलेख तक चौबीस घंटे गश्त कर रहे हैं। चीन की किसी भी हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कालापानी से लेकर लिपुलेख तक पर्याप्त संख्या में सेना और अर्द्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए हैं। 


यह भी पढ़ें: उत्तराखंड से लगी चीन सीमा पर भारतीय सेना की पहुंच हुई आसान, रिमखिम तक पहुंचाई सड़क
विज्ञापन


भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भी समय-समय पर सीमा पर स्थित बॉर्डर आउट पोस्टों और चौकियों का निरीक्षण कर रहे हैं। लिपुलेख सीमा पर चीन की ओर से अभी तक किसी तरह की कोई भी हरकत नहीं की गई है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के जवान जमीनी गश्त तो कर ही रहे हैं, वायु सेना के जेट फाइटर भी दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीमा पर उड़ान भर रहे हैं। 

विज्ञापन

सैन्य साजो सामान के साथ संचार उपकरणों से भी लैस

इस समय चीन के साथ-साथ नेपाल भी बौखलाया हुआ है। भारत के कैलाश मानसरोवर मार्ग में लिपुलेख तक सड़क पहुंचाने के बाद नेपाल ने न केवल भारतीय क्षेत्र कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को अपना बताया है बल्कि भारतीय सीमा पर नई बीओपी खोलकर सेना के जवान तैनात कर दिए।

इसको देखते हुए भारतीय सुरक्षा एजेंसियां नेपाल सीमा पर भी सतर्कता बरत रही हैं। सूत्रों के अनुसार धारचूला से कालापानी तक गश्त करने वाले सुरक्षा बलों के जवानों को सैन्य साजो सामान के साथ ही संचार उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि किसी तरह की गतिविधि की जानकारी समय पर मिल सके। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से सीमा पर होने वाली हर तरह की गतिविधि की जानकारी केंद्र को दी जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें