कमांडेंट स्तर के अधिकारी वहां पर नियमित रूप से जाकर सुरक्षा व्यवस्थाएं देख रहे हैं। मंगलवार को भी सुरक्षाबलों के अधिकारी सीमा की ओर रवाना हुए। ये अधिकारी नेपाल और चीन दोनों सीमाओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे।
हालांकि, चीन सीमा पर फिलहाल शांति है। चीनी सैनिकों की ओर से किसी तरह की हरकत नहीं की गई है। धारचूला से लेकर कालापानी तक नेपाल सीमा भी पूरी तरह से शांत है। सूत्रों के अनुसार, अग्रिम पोस्टों पर तैनात जवानों के लिए रसद की आपूर्ति हेलीकॉप्टर से की जा रही है। शीतकाल को देखते हुए गुंजी और मिलम के लिए राशन की सप्लाई की जा रही है।