कहा गया है कि कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को विद्यालय में शिक्षकों से दिशा निर्देश प्राप्त करने की प्रक्रिया को 30 सितंबर 2020 तक स्थगित किया जाता है। जबकि ऑनलाइन पढ़ाई पहले की तरह जारी रहेगी।
बता दें कि प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 33 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, एक्टिव केस की संख्या 10374 हो गई है।प्रदेश में सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण की दर लगातार बढ़ रही है। संक्रमण दर अब तक की सबसे अधिक 6.51 प्रतिशत पर आ गया है। वहीं, रिकवरी दर 66.87 प्रतिशत और डबलिंग दर 21.89 दिन हो गई है।