फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: चीन और नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे कमांडेंट स्तर के अधिकारी

Tue, 15 Sep 2020 10:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,डीडीहाट/धारचूला

सार

  • चीन और नेपाल सीमा पर फिलहाल हालात सामान्य 
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लद्दाख में सीमा पर चीनी सैनिकों की हरकतों को देखते हुए लिपुलेख सीमा पर भी सुरक्षा एजेंसियां चौकस हैं। सीमा पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सुरक्षाबलों के कमांडिंग ऑफिसर एक बार फिर अग्रिम चौकियों की ओर रवाना हुए हैं। 

विज्ञापन


सीमा पार जिस तरह से चीनी सेना की गतिविधियां बढ़ी हैं, उसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह से तैयार हैं। लिपुलेख सीमा पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है। यहां पर सेना और अर्द्ध सैनिक बलों के जवान 24 घंटे गश्त कर रहे हैं।


कालापानी से लेकर लिपुलेख तक की सभी पोस्टों पर पर्याप्त संख्या में जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा, सुरक्षाबलों के जवानों का सीमा पर स्थित चौकियों की ओर जाने का क्रम जारी है। सुरक्षा व्यवस्थाओं का अधिकारी भी लगातार जायजा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन सीमा पर फिलहाल शांति

कमांडेंट स्तर के अधिकारी वहां पर नियमित रूप से जाकर सुरक्षा व्यवस्थाएं देख रहे हैं। मंगलवार को भी सुरक्षाबलों के अधिकारी सीमा की ओर रवाना हुए। ये अधिकारी नेपाल और चीन दोनों सीमाओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे।

हालांकि, चीन सीमा पर फिलहाल शांति है। चीनी सैनिकों की ओर से किसी तरह की हरकत नहीं की गई है। धारचूला से लेकर कालापानी तक नेपाल सीमा भी पूरी तरह से शांत है। सूत्रों के अनुसार, अग्रिम पोस्टों पर तैनात जवानों के लिए रसद की आपूर्ति हेलीकॉप्टर से की जा रही है। शीतकाल को देखते हुए गुंजी और मिलम के लिए राशन की सप्लाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें