फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: मतदाता अधिकारों को लेकर इंडिया गठबंधन का अभियान शुरू, आठ अक्तूबर को निकलेगा मार्च

Sat, 03 Oct 2026 06:04 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

मतदाता सूची और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों ने संयुक्त कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। दो से आठ अक्तूबर तक अलग-अलग स्तर पर कार्यक्रम होंगे, जबकि अभियान के अंतिम दिन देहरादून में मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन
देहरादून कांग्रेस भवन में महानगर इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने मतदाता अधिकारों और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर दो से आठ अक्टूबर तक लोकतंत्र बचाओ–वोट बचाओ अभियान चलाने का ऐलान किया है। शुक्रवार को हुई संयुक्त प्रेस वार्ता में नेताओं ने जिला, शहर और ब्लॉक स्तर पर संयुक्त कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी दी। आठ अक्तूबर को देहरादून में गांधी पार्क से मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने अभियान की रूपरेखा रखते हुए कहा कि गठबंधन के सभी घटक दल संयुक्त रूप से लोकतंत्र और मतदाता अधिकारों के संरक्षण के लिए कार्यक्रम करेंगे। उन्होंने मतदाता सूची से हटाए गए नामों की समीक्षा और पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़ने की मांग उठाई।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य सचिवालय सदस्य लेखराज ने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव विक्रम सिंह पुन्डीर ने कहा कि आठ अक्तूबर के कार्यक्रम में कांग्रेस समेत गठबंधन के सभी सहयोगी दल शामिल होंगे।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...विकासनगर: स्मैक के साथ डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, सामान की आड़ में बेच रहा था नशा, पूछताछ में नेटवर्क का खुलासा

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुजाता पॉल ने कहा कि मतदाता के अधिकार से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए जनता से आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया।

कांग्रेस प्रवक्ता एवं इंडिया गठबंधन संयोजक शीशपाल बिष्ट ने चुनाव आयोग की तकनीकी व्यवस्था ईसीआई-नेट को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। प्रेस वार्ता में सीपीएम राज्य समिति सदस्य हिमांशु चौहान, समाजवादी पार्टी की फहमीदा बानो और हेमा बोरा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें