फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Har Ghar Tiranga: सीएम धामी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों से अभियान में शामिल होने का आह्वान

Thu, 13 Aug 2026 07:02 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता और गौरव की भावना का उत्सव है।
विज्ञापन
तिरंगा फहराते सीएम धामी - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में तिरंगा लगाकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता और गौरव की भावना का उत्सव है। तिरंगा देश की अस्मिता, स्वाभिमान, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रध्वज के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रारंभ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज जन-जन का अभियान बन चुका है। यह अभियान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ने का माध्यम है। उत्तराखंड की वीरभूमि ने देश की रक्षा और सेवा में सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है। ऐसे में प्रदेश का प्रत्येक परिवार इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रभक्ति की गौरवशाली परंपरा को और सशक्त बनाए।
विज्ञापन


Uttarakhand: एसआईआर के तहत कल से शुरू होगा अगला पड़ाव, नोटिस पाने वाले मतदाताओं को देना होगा जवाब

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं और राष्ट्रध्वज संहिता का पालन करें। साथ ही, अपने परिवार, बच्चों और युवाओं को भी तिरंगे के सम्मान तथा राष्ट्रप्रेम के संस्कारों से जोड़ें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी मिलकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दें और तिरंगे के सम्मान के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को और अधिक सुदृढ़ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें