स्वतंत्रता दिवस पर आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 36 कोरोना वॉरियर्स को पुलिस लाइन में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में सम्मानित किया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इसके लिए नोडल अधिकारी सीडीओ नितिका खंडेलवाल को बनाया गया है।
डीएम ने बताया कि राजस्व विभाग से एडीएम (एफआर) बीर सिंह बुदियाल, पुलिस से सीओ सिटी शेखर सुयाल, सीओ मसूरी नरेंद्र पंत, सीओ डालनवाला विवेक कुमार, सीओ सदर अनुज कुमार, सीओ ऋषिकेश भूपेंद्र सिंह धौनी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शिशुपाल सिंह नेगी, थानाध्यक्ष सेलाकुई विपिन बहुगुणा, थानाध्यक्ष कालसी गिरीश नेगी, प्रभारी निरीक्षक हरर्बटपुर हिमानी चौधरी और प्रभारी चौकी धारा शिशुपाल राणा को सम्मानित किया गया ।
वहीं, सब एरिया से ले. कर्नल सुकांत मिहिर पाठक, ले. कर्नल रंजीत खरे, सूबेदार दलपत सिंह चौहान, हवलदार विनोद कुमार गुप्ता, कंपनी हवलदार मेजर कृष्णा कुमार मिश्रा, हवलदार बी.बी. कुमार, ले. मालविका के, नायक संजय कुमार, वार्ड सहायिका सुमित्रा चौहान, नायब सूबेदार डीके सिंह, हवलदार प्रेमसिंह, हवलदार नरेश कुमार सी, चिकित्सा में डॉ. हिमानी भंडारी आयुर्वेदिक चिकित्सालय, साफिया नूर, आशा कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया।
वहीं, चिकित्सा शिक्षा में डॉ. अनुराग अग्रवाल दून मेडिकल कॉलेज, राजीव कुमार सिंह दून लैब टेक्निशियन, स्मार्ट सिटी से राम उनियाल, विकास विभाग से राहुल पासवान पीआरडी स्वयंसेवक, होमगार्ड रविंद्र सती, बाल विकास विभाग से मीना यादव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शहरी विकास विभाग से सचिन रावत सफाई सुपरवाइजर ऋषिकेश, विनोद व कुंवर पर्यावरण मित्र, स्वास्थ्य निरीक्षक राजबीर सिंह व पुष्पा रौथाण को सम्मानित किया गया ।
मसूरी में कांग्रेस द्वारा शहीद स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री मनमोहन सिंह मल्ल और शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर सभी लोगों ने देश की आजादी में अपनी जान की आहुति और देश की स्वतंत्रता में अहम भूमिका निभाने वाले लोगों को याद किया।
मसूरी कोतवाली में कोतवाल देवेंद्र असवाल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया। कोतवाल द्वारा पुलिस जवानों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हल्द्वानी कोतवाली में झंडारोहण किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के रुड़की और लक्सर कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया। देश सेवा का प्रण लिया गया। इस मौके पर प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
उत्तराखंड विधानसभा भवन देहरादून में 74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया व राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ भी मौजूद थे।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने स्वतंत्रता संग्राम में आहुति देने वाले तमाम वीर सपूतों एवं शहीद हुए वीर सैनिकों तथा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए उनकी शहादत को याद किया। वहीं देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा ने डिस्पेंसरी रोड पर झंडा रोहण किया। इस दौरान उनके साथ विधायक खजान दास भी मौजूद रहे।
आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एसडीआरएफ वाहिनी जौलीग्रांट में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 अधिकारी कर्मचारियों को सेना नायक तृप्ति भट्ट द्वारा सम्मानित किया गया।
जिन्हें उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया: -
इंस्पेक्टर वेद प्रकाश भट्ट
सब इंस्पेक्टर प्रवीण आलोक
सब इंस्पेक्टर मनोहर कन्याल
सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार
हेड कांस्टेबल अनूप रमोला
हेड कांस्टेबल रेखा नेगी
हेड कांस्टेबल हर्ष वर्धन कण्डारी
कांस्टेबल गोपाल सिंह
कांस्टेबल दरमान सिह
कांस्टेबल दुर्गेश रतूड़ी
कांस्टेबल प्रकाश मेहता
कांस्टेबल राजेंद्र सैलानी
कांस्टेबल संदीप रावत
कांस्टेबल जितेंद्र फर्स्वाण
कांस्टेबल अमन रावत
उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी द्वारा पुलिस मुख्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गयी। अनिल रतूड़ी ने उपस्थित समस्त पुलिस बल को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी और सभी पुलिस कर्मियों से अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा व लगन से निर्वहन करने का आह्वान किया।
अनिल रतूड़ी ने राष्ट्रपति पुलिस पदक, पुलिस पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों/ कर्मचारियों को बधाई देते हुए उत्कृष्ट/सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्राप्त करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पदक से अलंकृत किया। उन्होंने सभी पदक विजेताओं व उनके परिजनों को शुभकामना दी।