स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी में तिरंगा फहराया। उन्होंने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) विधानसभा में तिरंगा फहराया और वीर शहीदों को सलामी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कई विभागीय योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष भी उनके साथ मौजूद रहे।
पिथौरागढ़ आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का भराड़ीसैंण(गैरसैंण) विधानसभा में दो दिन कैंप करने का कार्यक्रम है। इस दौरान वे विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास भी किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे स्वतंत्रता दिवस की 73वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री आवास में तिरंगा फहराया। इसके बाद भाजपा कार्यालय में तथा पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण कार्यक्रम में शिरकत की।
यहां से मुख्यमंत्री भराड़ीसैंण गैरसैंण कार्यक्रम में गए। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गैरसैंण का सुनियोजित विकास होगा। गैरसैंण के विकास के रोडमैप के लिए एक कमेटी का गठन होगा। गैरसेंण को ग्रीष्म कालीन राजधानी बनाना वक्त की जरूरत था। कोविड 19 में सरकार तेजी के साथ कार्य कर रही है। हेल्थ सिस्टम पहले के मुक़ाबले बेहतर हुआ है।