सीएम ने 2020 तक प्रदेश की समस्त प्राथमिक कृषि ऋण समितियों को कंप्यूटरीकृत किए जाने एवं 2022 तक प्रदेश के समस्त विद्यालयों को फर्नीचर, पेयजल आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में सर्विस सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयासरत है। इसके लिए शीघ्र ही वेलनेस, योगा, आयुर्वेद व पर्यटन पर आधारित एक समिट का आयोजन किया जाएगा। सीएम ने भ्रष्टाचार पर भी चोट की। उन्होंने कहा कि देवभूमि को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने के लिए सरकार जल्द ही एक और कठोर कानून लाने जा रही है। वही वृद्ध व्यक्तियों की देखभाल के लिए सरकार कानून लाने पर विचार कर रही है।
सैन्यधाम है उत्तराखंड
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने आजादी की 72 वीं वर्षगांठ पर देश के लिए सर्वस्व बलिदान करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीद जवानों एवं शहीद आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को सैन्यधाम की संज्ञा दी है। प्रदेश सरकार शहीद सैनिकों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी में समायोजित कर रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की पहल पर उड़ान योजना के तहत देहरादून पंतनगर व पिथौरागढ़ के लिए सस्ती हवाई सेवा प्रारंभ की गई है। देहरादून देश के 23 शहरों से हवाई सेवा के माध्यम से जुड़ चुका है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग मार्ग पर काम शुरू कर दिया गया है। राज्य में 13 हेलीपोर्ट विकसित किए जा रहे हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है।
देहरादून के राजभवन में गवर्नर बेबी रानी मौर्या, विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, सचिवालय में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंहऔर बीजेपी ऑफिस में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया गया। इसके अलावा शहर के सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों और स्कूलों में भी स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किये गए।
इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व परिजनों को सम्मानित किया गया। 10:00 बजे ध्वजारोहण किया गया। पुलिस और फायर कर्मियों मेडल दिए गए। बैंड और परेड का प्रस्तुतीकरण हुआ और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूलों में प्रभातफेरी निकाली गई। राजधानी देहरादून सहित हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी, विकास नगर, चकराता के साथ कुमाऊं और गढ़वाल के सभी स्कूलों में प्रभातफेरी निकली गई। जिसमें छात्र छात्राओं के साथ शिक्षक शिक्षिकाएं भी शामिल हुईं। निम ने केदारनाथ धाम में तिरंगा फहरा कर भारत माँ की रक्षा करते हुए जान की बाजी लगा देने वाले शहीदों को याद किया।
स्वतंत्रता दिवस पर विशिष्ट सेवाओं के लिए दो पुलिस अधिकारियों को डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी ने राष्ट्रपति पुरस्कार और पांच को पुलिस पदक से सम्मानित किया। पुलिस मुख्यालय ने बुधवार को पुरस्कार पाने वाले अधिकारियों की सूची जारी कर दी थी। इसके अलावा 39 पुलिस कर्मियों को आज पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी द्वारा सम्मानित किया गया।
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक
पूरन सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग
बिमला गुंज्याल, पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिसूचना मुख्यालय देहरादून
सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक
नारायण सिंह नपलच्याल, पुलिस उपमहानिरीक्षक अग्निशमन
योगेन्द्र सिंह रावत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल
बीरेन्द्र प्रसाद डबराल, सहायक सेनानायक 40 वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार
भगवान सिंह, प्लाटून कमांडर विशेष श्रेणी 46 वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर
श्याम सुंदर पांडेय उपनिरीक्षक विशेष श्रेणी अल्मोड़ा
आपात सेवा में विशिष्ट सेवा पदक’
कृपाराम शर्मा, लीडिंग फायरमैन पौडी
अग्निशमन सेवा पदक
यशपाल सिंह, फायर सर्विस चालक पौडी
राजेन्द्र सिंह राणा, लीडिंग फायरमैन अल्मोड़ा
शासन ने प्रदेश की जेलों में बंद 76 सजायाफ्ता कैदियों को सजा में 15 दिन से तीन महीने तक की छूट प्रदान की है। चमोली जेल के 11 और हरिद्वार के 13 कैदियों को भी छूट प्रदान की गई है। कुमाऊं के हल्द्वानी जेल में बंद 14, सितारगंज जेल में बंद 17 और अल्मोड़ा जेल में बंद 18 सजायाफ्ता कैदियों को राहत मिली है।
हल्द्वानी कारागार में बंद सजायाफ्ता ऊधमसिंहनगर जिले के नियाजनगर निवासी अपहरण के मामले में बंद अली हसन को सजा में एक माह की छूट प्रदान की है। 13 अन्य कैदियों इमरान, जाबिर, निशांत कंबोज, साजिद, सूरज उर्फ सोनू, दीपक चौधरी, मनीष चौहान, रिंकू, प्रेम सिंह, संतोष बिष्ट, सिकंदर, इम्मू और अनुज गुप्ता को 15-15 दिन की सजा में छूट मिली है।
सितारगंज के 17 कैदियों को मिली राहत
सितारगंज जेल में बंद समीर चक्रवर्ती को दो माह, सजायाफ्ता रिजवान मंसूरी को एक माह की राहत मिली है। रिंकू उर्फ मिंटा और जलीस अहमद को 15-15 दिन की सजा में राहत मिली है। सजायाफ्ता राहुल गुलफाम को तीन-तीन माह की राहत दी गई है। सजायाफ्ता मदन लाल और पूरन सिंह नेगी को दो-दो माह की छूट मिली है। मारूफ शाह उर्फ इरफान और शुभम नेगी को एक एक माह की छूट मिली है। अंकित कुमार, सुभाष चंद, अरुण साहनी, सोनू साहनी, महावीर प्रसाद, श्यामू और श्रीमती बादल को 15-15 दिन की छूट मिली है।
अल्मोड़ा जेल के 18 कैदियों को राहत
अल्मोड़ा जेल में बंद जगत सिंह, दिनेश राम, नरेंद्र सिंह, पार्वती, प्यार सिंह को दो-दो माह की सजा में राहत दी गई है। धीरज सिंह, पद्म बहादुर, दिल बहादुर को एक-एक माह की छूट मिली है। हरीश सिंह, गगन सिंह, दीपक राम, गुमान सिंह, वीरेंद्र कुमार, प्रमोद सिंह रावत, रविंद्र कुमार शाही, तोप बहादुर, पाईला शाही, मोबिन कुरैशी और शान मोहम्मद को 15-15 दिन की छूट मिली है।