स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले बुधवार को पॉली किड्स डालनवाला, वसंत विहार, सहस्त्रधारा और आईएसबीटी में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
इस मौके पर बच्चे हाथों में तिरंगा लिए केसरिया, सफेद और हरे रंग के वस्त्रों में स्कूल आए। इस मौके पर बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्लेग्रुप और नर्सरी के बच्चों ने देशभक्ति थीम पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस मौके पर स्कूल के निदेशक कैप्टर मुकुल महेंद्रू, रंजना महेंद्रू, नंदिता सिंह, दीप्ति, रूचि, शिवानी, पूनम, नेहा, नूपुर आदि मौजूद रहे।