श्री टपकेश्वर महादेव सेवा दल की ओर से बुधवार को जंगम शिवालय मंदिर में बैठक आयोजित की गई।
महंत 108 मायागिरी महाराज के सान्निध्य में हुई इस बैठक में बताया गया कि 18 अगस्त को आयोजित होने वाली शोभायात्रा की तैयारियां पूरी हो गई है।
दल के मुख्य संयोजक गोपाल गुप्ता ने कहा कि यात्रा की पूर्व संध्या पर यानी 17 अगस्त को आपदा में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए शिवाजी धर्मशाला से कैंडल मार्च निकाला जाएगा। मार्च रात्रि साढ़े आठ बजे शुरू होगा।
18 अगस्त को टपकेश्वर में दोपहर एक बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बैठक में मनमोहन जायसवाल, द्वारका माटा, योगेश गुप्ता, आशीष, अनुज, रजनीश यादव आदि उपस्थित थे।