फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर गांधी और नेहरू पर अभद्र टिप्पणी, कांग्रेसियों ने दी तहरीर

Fri, 15 Nov 2019 12:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pxhere.com
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू पर अभद्र टिप्पणी पर कांग्रेसियों ने विरोध जताया है। इस संबंध में महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधिमंडल शहर कोतवाली पहुंचा। पार्टी कार्यालय में सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के प्रभारी विजय भट्ट की ओर से पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने महात्मा गांधी और पंडित नेहरू पर अभद्र टिप्पणी की है।

चेतावनी दी यदि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। शहर कोतवाल एसएस नेगी ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में राजेश शर्मा, पीके अग्रवाल, पार्षद नीनू सहगल, प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी अमरजीत सिंह, अशोक कोहली, अनिल नेगी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें