फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनों से ठप है इंडेन गैस की सप्लाई, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
देहरादून। शहर में दो दिन से आईओसी के उपभोक्ता परेशान है। दो दिन से इंडेन गैस की सप्लाई नहीं हो पा रही है। इसका प्रमुख कारण आईओसी के सॉफ्टेवेयर का अपडेशन है। सॉफ्टवेयर अपडेट होने के कारण पिछले कैश मेमो नहीं कट पा रहे हैं। इससे पिछले दो दिन से सप्लाई ठप है। अगले कुछ और दिन उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

दरअसल, अब गैस सप्लाई, बुकिंग से लेकर सभी कार्य ऑनलाइन होते हैं। आईओसी ने हाल ही में अपना सॉफ्टवेयर का अपडेशन किया है। सॉफ्टवेयर अपटेड कर इसमें कई अतिरिक्त फीचर दिए गए है। जो भविष्य में उपभोक्ताओं के साथ ही एजेंसी संचालकों के लिए फायदेमंद होंगे। वर्तमान में अपग्रेड हुए सॉफ्टवेयर को समझने में डिस्ट्रीब्यूटर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लिहाजा गैस बुकिंग से लेकर सप्लाई तक में दिक्कतें आ रही है। डिस्ट्रीब्यूटर्स की मानें तो पिछले दो दिन से कैश मेमो नहीं कट पा रहे हैं। इससे जिले के साथ ही रुड़की और हरिद्वार में में इंडेन गैस की सप्लाई ठप है। पिछले दो दिन से उपभोक्ताओं को गैस न मिलने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह दिक्कत अगले कुछ और दिन रहने की संभावना है।
जिले में अधिकतर इंडेन के उपभोक्ता
जिले में सबसे अधिक उपभोक्ता इंडेन के ही है। देहरादून जिले में ही इंडेन के करीब 50 हजार उपभोक्ता है। दो दिन से सफ्लाई न होने के कारण सीधे तौर पर इतने उपभोक्ताओं को असर पड़ रहा है। अगले कु छ और दिन यह दिक्कत रह सकती है। इससे उपभोक्ताओं को और परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

---
आईओसी के सॉफ्टवेयर का अपडेशन हुआ है। सॉफ्टवेयर में कई नए फीचर जुड़े हैं। जिन्हें समझने में डिस्टीव्यूटर्स को दिक्कत हो रही है। पिछले दो दिन से कैश मेमो नहीं कट पाए हैं। जिससे सप्लाई ठप है।
-चमन लाल, अध्यक्ष, देहरादून एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन
---
सॉप्टवेयर का अपडेशन हुआ है। इसमें कई अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान की गई हैं। इससे दिक्कत की बात उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो इसे दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

-सुधीर कश्यप, सेल्स ऑफिसर आईओसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें