देहरादून। नेहरू कॉलोनी के चेतन पार्क में बुधवार को होली पर्व के लिए पवर्तीय होली गीत ‘छर छर ना मार पिचकारी की धार’ का वीडियो शूट किया गया। यह वीडियो दो दिन बाद लांच किया जाएगा।
देश के प्रमुख त्योहारों में एक रंगों और फूलों का त्योहार होली आने में कुछ दिन बचे हैं। वहीं लोक कलाकारों से लेकर संस्कृति प्रेमी हर कोई त्योहार को खास बनाने के लिए अपने-अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को नेहरू कॉलोनी जी ब्लॉक स्थित चेतना पार्क में सामाजिक कार्यकर्ता एवं एसएन इंटरटेनमेंट के संस्थापक शेर सिंह नेगी द्वारा होली मिलन कार्यक्रम के साथ ही होली के लिए ‘छर छर ना मार पिचकारी की धार’ गीत का वीडियो सूट कराया। इससे पहले वह गीत हिट सरोज और ऐ जा पहाड़ भी लांच कर चुके हैं।
एसएन एंटरटेनमेंट के मीडिया प्रभारी पंकज भट्ट ने बताया कि गीत के लेखक सुभाष बहुखंडी और डायरेक्टर अजय भारती हैं। गीत में युवा लोक गायक संजय भंडारी और प्रियंका पंवार ने स्वर दिया है। अभिनय में संजय सोलंकी और दिव्या नेगी ने किया है। वीडियो शूट में शेर सिंह नेगी, सुभाष रतूड़ी, लक्ष्मण रावत, सच्चिदानंद बौड़ाई, सौकार राणा, सिनमा मलिक, कलश शाह, पूजा रावत, नरेश खत्री, संजय कोठियाल, रोहित रावत आदि कलाकारों ने अपना योगदान दिया।
कीर्तन मंडली की प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण नेहरू कॉलोनी जी ब्लाक की कीर्तन मंडली की टीम की प्रस्तुति रही। कीर्तन मंडली ने होली वीडियो शूट में अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। कीर्तन मंडली में सरोज नेगी, कुसुम चंदेल, शर्मीली घिल्डियाल, पूजा भट्ट, कमलेश्वर, सुषमा जोशी, मधु भंडारी, भावना भट्ट, नीलम डबराल, सत्येश्वरी राणा आदि शामिल रहीं।