घटना हरिद्वार की है और मामला चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल भारत बनाम पाकिस्तान से जुड़ा है। यहां एक सिरफिरे ने अपने फेसबुक पेज पर पहले पाकिस्तान जिंदाबाद लिख दिया। फिर भारतीयों को गाली देने पर उतारू हो गया। फिर मामला इतना तूल पकड़ा कि तनाव की स्थिति आ गई।
गांव बादशाहपुर के रहने वाले इफाजुल रहमान ने चैंपियनशिप ट्राफी में भारत को मिली शिकस्त के बाद पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे वाली पोस्ट फेसबुक पर डाली। पोस्ट में भारतीय टीम पर भड़ास निकालते हुए गालियां लिखी है और एक वर्ग के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी की है।