फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बस अड्डे पर बढ़े यात्री, बसों में नहीं मिली सीट

Wed, 01 Jul 2026 04:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। गर्मी की छुट्टियां समाप्त होने के बाद बुधवार को श्रीनगर बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बस अड्डे पर ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून जाने वाले यात्रियों की लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं चमोली, रुद्रप्रयाग, जोशीमठ और अन्य ऊपरी क्षेत्रों से आने वाली अधिकांश बसें भरी हुई पहुंचीं जिससे श्रीनगर से यात्रा करने वाले लोगों को सीट नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

सीट नहीं मिलने के कारण कई यात्रियों को घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ा। मजबूरी में कई लोगों ने टैक्सी और अन्य छोटे वाहनों से सफर किया जिससे उन्हें सामान्य किराये की तुलना में अधिक पैसा खर्च करना पड़ा। सुबह के समय बस अड्डे पर यात्री भीड़ के कारण परेशान दिखे। वहीं जीएमओयू के श्रीनगर प्रभारी राजेंद्र बुटोला ने बताया कि गांवों से लौटने वाले यात्रियों और स्कूल खुलने के कारण बुधवार को सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें