फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर के ठिकानों पर आयकर का छापा, अधिकारियों को देखते ही मचा हड़कंप

Fri, 24 Nov 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून/विकासनगर
विज्ञापन
raid
विज्ञापन
विकासनगर में आढ़ती, होटल व्यवसायी और ट्रांसपोर्टर प्रदीप महावर के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की। अधिकारियों ने मौके से कई कागजात जब्त किए हैं। आयकर चोरी की गणना की जा रही है। देर शाम तक छापेमारी की कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन


आयकर विभाग के मुताबिक, शुरुआती जांच में आयकर चोरी के कई मामले सामने आए हैं। साथ ही अघोषित संपत्ति के कागजात भी मिले हैं, जिनकी गहनता से जांच की जा रही है। वहीं, छापे से मंडी के आसपास के कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति रही।

सर्वे के दौरान प्रतिष्ठानों के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे आयकर आयुक्त सुनीति श्रीवास्तव के निर्देशन में आयकर विभाग की टीम विकासनगर में ट्रांसपोर्टर के मंडी स्थित प्रतिष्ठान पहुंची।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

अहम दस्तावेज जब्त किए

उस वक्त मंडी खुल चुकी थी। प्रदीप महावर, फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया के लिए ट्रांसपोर्टर का काम करते हैं और व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं।

अनाज के आढ़ती होने के साथ-साथ उनके कई होटल भी हैं। एडिशनल कमिश्नर नीता अग्रवाल की अगुवाई में आयकर अधिकारी एए खान, शमीम अहमद, विक्रम सिंह और रवि भारती की टीम ने उनके ठिकानों की सघन तलाशी ली।

कागजातों की जांच के बाद कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए। एक टीम ने बैंक जाकर भी महावर के आय का लेखा-जोखा लिया। प्रतिष्ठान के बाहर खड़े ट्रकों को चेक किया। आढ़ती के घर के साथ ही होटलों में भी दस्तावेज खंगाले गए। उनकी आय और व्यय की पूरा ब्यौरा खंगाला जा रहा है। दस्तावेजों की जांच जारी है। इसके बाद ही आयकर चोरी का पूरा ब्यौरा पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें