फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादूनः कोऑपरेटिव बैंक में पहुंची आयकर की टीम

Wed, 22 Mar 2017 09:45 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
आयकर विभाग
विज्ञापन
आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को कोऑपरेटिव बैंक की मुख्य शाखा में वेरिफिकेशन अभियान चलाया। टीम ने यहां सभी खातों की पड़ताल की। हालांकि कहीं कोई चूक पकड़ में नहीं आई। दूसरी ओर, सभी प्राइवेट बैंकों को नोटबंदी के दौरान कैश लेनदेन की जांच के लिए समन जारी किया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बुधवार को आयकर विभाग की टीम कोर्ट कंपाउंड स्थित कोऑपरेटिव बैंक पहुंची। टीम ने यहां सभी खातों का डाटा निकाला। एक-एक खाते की जांच की गई। हालांकि यहां आयकर विभाग की टीम को कोई चूक नहीं मिली। इसके अलावा बुधवार को आयकर विभाग की ओर से सभी निजी बैंकों को वेरिफिकेशन के लिए समन जारी किया गया तमाम निजी बैंकों ने अभी तक भी नोटबंदी के दौरान का डाटा उपलब्ध नहीं कराया है। अब रोजाना किसी न किसी प्राइवेट बैंक में औचक पड़ताल की जाएगी।

दूसरी ओर, एचडीएफसी बैंक के खातों में जो सीएसडी कर्मचारियों का पैसा मिला था, उसकी जांच पूरी हो गई है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह पैसा कैंटीन से सामान खरीदने वालों का था। परचेजिंग का पैसा कर्मचारियों ने जमा कराया था। इसी के साथ एचडीएफसी का वेरिफिकेशन भी पूरा हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें