फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: भारी कैश और आभूषण मिलने पर नामी क्रिकेट एकेडमी के मालिक को इनकम टैक्स का नोटिस

Fri, 26 Apr 2019 11:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

प्रदेश की नामी क्रिकेट एकेडमी के मालिक और सीए को इनकम टैक्स विभाग ने नोटिस दिया है। विभाग ने अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के मालिक और चार्टर्ड अकाउंटेंट आरपी ईश्वरन को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से भारी कैश और आभूषण बरामद होने के मामले में नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


23 अप्रैल को एयर इंटेलीजेंस की सूचना के बाद आयकर विभाग की टीम ने अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के मालिक आरपी ईश्वरन से करीब 75 लाख रुपये के सोने के आभूषण, करीब 11 हजार अमेरिकी डॉलर और करीब 12 लाख रुपये कैश बरामद किया था।

विज्ञापन

इस मामले में 24 अप्रैल को आयकर विभाग की टीम ने आरपी ईश्वरन के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की थी। मामले में अब आयकर विभाग ने उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। आरपी ईश्वरन का कहना है कि बेटी की शादी के लिए यह आभूषण और कैश ले जाया गया था।

आयकर विभाग ने बरामद कैश और आभूषण को सीज करते हुए सोमवार तक उन्हें जवाब देने को कहा है। संयुक्त आयकर आयुक्त लियाकत अली का कहना है कि इस मामले में सोमवार को जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें