देहरादून जिले में कोरोना संक्रमितों के मामले सामने आने के बाद चार नए इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है, जबकि पूर्व में बनाए गए कंटेनमेंट जोन में 14 दिन के एक्टिव सर्विलांस में नया मामला सामने नहीं आने पर उन्हें आजाद कर दिया गया।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम देहरादून के काली मंदिर एन्क्लेव लेन नंबर-5 कांवली, हिमाद्री एवेन्यू लेन नंबर-4 रिंग रोड, 86 नई बस्ती- बलबीर रोड छठपुल वाले पुल के पास, 19/45/2 ईसी रोड मंदिर वाली गली में कोरोना संक्रमित लोग पाए गए। जिसके बाद इन इलाकों को पाबंद कर दिया गया है।
वहीं, आंशिक चमन विहार लेन नंबर-5, न्यू कैंट रोड शक्ति कालोनी निकट आईसीआईसीआई बैंक, नया गांव विजयपुर हाथीबड़कला वार्ड नंबर-2 14 बीघा और नगर पालिका मसूरी के आईटीएम लंढौर कैंट में नया मामला सामने नहीं आने पर पाबंद से आजाद कर दिया गया है।
वहीं, डीएम ने बताया कि अस्पतालों में 161 आईसीयू बेड खाली हैं। 1918 लोगों का फोन के जरिए सर्विलांस किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का न पहनने पर 145 लोगों का चालान किया गया।