फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून की झोली में अब बरेसेंगे मेडल

Tue, 17 Sep 2013 11:35 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
महीनों से बदहाल पड़े देहरादून के परेड ग्राउंड के कायाकल्प की उम्मीद जगने लगी है। यह खिलाड़ियों के भविष्य के लिए एक बेहतर प्रयास होगा।
विज्ञापन


पढ़ें, खिलाड़ियों की प्रतिभा 'निगल' रहा यह प्लान

खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल मंगलवार को ग्राउंड में खेल परिसर का निर्माण शुरू करने के लिए भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद लंबे समय से लटके निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे।

अमर उजाला ने अपने सोमवार के अंक में ‘लापरवाही खिलाड़ियों पर भारी’ शीर्षक से परेड ग्राउंड की बदहाली पर खबर प्रकाशित की थी। बताया था कि निर्माण के लिए उत्तराखंड पेयजल संसाधन एवं विकास निगम ने 11 जुलाई को टेंडर कर दिया था, लेकिन दो माह बाद भी काम शुरू नहीं हुआ था।
विज्ञापन


खबर छपने के बाद हुई हरकत
खबर छपने के बाद हरकत में आए खेल विभाग ने स्पेशल प्लान असिस्टेंट के तहत परेड ग्राउंड में बनने वाले खेल अवस्थापना सुविधाओं के लिए भूमि भूजन कार्यक्रम तय कर दिया। जिला खेल अधिकारी राजेश ममगाईं के अनुसार मंगलवार सुबह 11 बजे खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल यहां भूमि पूजन करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद काम शुरू हो जाएगा। मैदान में 400 मीटर एथलेटिक ट्रैक, 2 बास्केटबाल कोर्ट, 2 वालीबाल कोर्ट और 4 टेनिस कोर्ट बनाए जाने हैं। उम्मीद है कि अगले साल खिलाड़ियों को इनका लाभ मिलने लगेगा।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें