फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अधोईवाला आश्रम पद्धति विद्यालय में 3.35 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अधोईवाला स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय एवं छात्रावास में समाज कल्याण विभाग की ओर से 3.35 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने विधायक उमेश शर्मा काऊ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में योजनाओं की शुरुआत की।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम में अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत 95.79 लाख रुपये की लागत से बने 60 बेड के छात्रावास और 44.93 लाख रुपये से तैयार क्रीड़ा स्थल का लोकार्पण किया गया। वहीं, 58.68 लाख रुपये से शौचालय और चाहरदीवारी निर्माण, 71.34 लाख रुपये से छात्रावास की मरम्मत एवं साज-सज्जा तथा नालियों और स्टोर निर्माण सहित अन्य कार्यों का शिलान्यास किया गया।
मंत्री ने कहा कि विद्यालय परिसर में विकास कार्यों की मांग विधायक उमेश शर्मा काऊ लगातार उठा रहे थे। उनके प्रयासों से इन योजनाओं को स्वीकृति मिली। कार्यक्रम के बाद मंत्री ने छात्रावास का निरीक्षण किया और अधिकारियों को विद्यार्थियों के लिए प्रोटीनयुक्त, शुद्ध व ताजा भोजन, स्वच्छ पेयजल और साफ बिस्तरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी, समाज कल्याण सचिव श्रीधर बाबू अद्दांकी, उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भंडारी, अशोक वर्मा, गीता राम गौड़, गोपाल पुरी, पार्षद त्रिलोक सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी और छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें