फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकासनगर में बाइक मैकेनिक ने क्लच की तार से युवक के चेहरे पर किया वार

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। मुख्य बाजार में रविवार को दो युवकों में विवाद हो गया। हाथापाई होने लगी। गुस्से में एक युवक ने दूसरे के चेहरे पर क्लच की तार से वार कर लहुलूहान कर दिया। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक भाग खड़ा हुआ। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। घटना से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा काटा। पुलिसकर्मियों ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुख्य बाजार विकासनगर में एक युवक बाइक मैकेनिक का काम करता है। बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर ढाई बजे उसके दुकान के बाहर एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बाइक मैकेनिक ने क्लच की तार से उसके चेहरे पर वार कर दिया। वह लहुलूहान हो गया। इस बीच काफी भीड़ लग गई। भीड़ देख आरोपी दुकान का शटर गिराकर फरार हो गया। इससे गुस्साएं लोगों ने मौके पर जमकर हंगामा काटा। इस कारण हाईवे पर कुछ देर जाम लगा रहा। सूचना पर बाजार चौकी से सिपाही मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगाें को शांत कराने के साथ ही घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन




कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि इस संबंध में अभी तक तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फरार मैकेनिक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें