फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जर्जर पोल गिरने को तैयार, हादसे का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जंक लगने से बिजली के पोल हो चुके हैं खोखले
विज्ञापन




नगर पालिका क्षेत्र विकासनगर में बिजली विभाग की हीलाहवाली कभी भी लोगों पर भारी पड़ सकती है। सड़क किनारे लगे बिजली के पोल कई जगहों पर झुकें हुए हैं। कई स्थानों पर पोल नीचे से बुरी तरह गल चुके हैं। स्थानीय लोगों ने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग उठाई है। जर्जर पोल से हादसे का अंदेशा बना हुआ है।



लोगों का आरोप है कि लगातार शिकायत के बाद भी विभाग जर्जर हो चुके पोल नहीं बदल रहा है। विभाग का लापरवाह रवैया राहगीरों पर भारी पड़ सकता है। इंदिरा उद्यान मार्ग, अस्पताल रोड, मुख्य बाजार, पहाड़ी गली, भीमावाला, बाबूगढ़, दिनकर विहार, दुर्गा विहार आदि जगहों पर कई साल से पोल जर्जर स्थिति में हैं।
विज्ञापन


क्षतिग्रस्त पोल की संख्या दो दर्जन से अधिक है। स्थानीय निवासी नरेंद्र तोमर, गुड्डी देवी, अजय कुमार का कहना है कि कई बार की शिकायत के बाद भी विभाग गंभीर नहीं है। पोल के गिरने से लाइनें भी टूट जाएगी। तब लोगों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ेगा।





बीच सड़क से शिफ्ट नहीं हुआ पोल



नगर पालिका विकासनगर अंतर्गत वार्ड-पांच केसरबाग के भगत सिंह काॅलोनी में सड़क के बीचोंबीच पोल खड़ा है। सभासद अंकित जोशी का कहना है कि इस संबंध में विभाग से कई बार पत्राचार किया जा चुका हैं, लेकिन अभी तक पोल शिफ्ट नहीं हुआ है। विभाग बेपरवाह बना हुआ है।
विज्ञापन






जर्जर पोल को लेकर सभी अवर अभियंताओं से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट तैयार कर बजट की स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। - प्रदीप कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड विकासनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें