फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 49 वार्डों नक्शों में परिवर्तन, 51 यथावत

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपूर्व में हुए वार्ड परिसीमन में निगम के 54 वार्डों में गलती की वजह से हुआ दोबारा परिसीमनI
विज्ञापन


नगर निगम देहरादून के 49 वार्डों का नक्शा बदल गया है। शासन ने वार्डों के परिसीमन पर रविवार शाम अंतिम मुहर लगा दी। इस परिसीमन में 51 वार्डों को यथावत रखा गया है। इस बार सभी वार्डों के परिसीमन में जनगणना 2011 के अनुसार औसतन 8040 की जनसंख्या का ध्यान रखा गया है।

जिन वार्डों में परिवर्तन किया गया है उनमें, मालसी, विजयपुर, रांझावाला, राजपुर, धोरणखास, करनपुर, बकराल वाला, चुक्खुवाला, इंदिरा कॉलोनी, घंटाघर, डालनवाला, डालनवाला पूरब, डालनवाला दक्षिण, कौलागढ़, बल्लुपुर, गोविंदगढ़, गांधीग्राम, अधोईवाला, चंदरोड, बद्रीश कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी, राजीव नगर, वाणिविहार, अजबपुर सरस्वती विहार, माता मंदिर रोड, शाहनगर, धर्मपुर, नेहरूकॉलेनी, डिफेंस कॉलोनी सहित आदि वार्ड शामिल हैं।
विज्ञापन








Iआपत्तियों की सुनवाई के बाद फिर बदले 23 वार्डI



वार्ड परिसीमन के अनंतिम प्रकाशन के बाद दून के 72 वार्डों का नक्शा बदलना तय था। इस दौरान लोगों ने आपत्तियां लगाई। जिनकी सुनवाई की गई और अधिकारियों ने विश्लेषण किया। विश्लेषण के बाद 23 ऐसे वार्ड हैं, जिनको फिर यथावत रखने का निर्णय लिया गया। इन वार्डों में वार्ड 72 देहराखास सहित, एमकेपी और शिवाजी पार्क सहित अन्य वार्ड शामिल हैं।







Iकब-कब क्या-क्या हुआI



अगस्त महीने के प्रथम सप्ताह में नगर आयुक्त गौरव कुमार ने परिसीमन की प्रक्रिया शुरू कराई थी। 17 अगस्त को अनंतिम सूची का प्रकाशन कर सात दिन के भीतर आपत्तियां दाखिल करने के लिए कहा गया था। उसके बाद 23 अगस्त तक लोगों ने अपनी आपत्तियां दाखिल की। करीब 265 आपत्तियां विधायकों, निवर्तमान पार्षदों सहित अन्य लोगों ने लगाई थी। सबसे ज्यादा आपत्तियां धर्मपुर और राजपुर विधानसभा क्षेत्र से आई थी। उसके बाद 24 अगस्त को डीएम सोनिका ने सभी की आपत्तियों पर सुनवाई की। आपत्तियों पर सुनवाई के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने इस मामले में आपत्तियों का विश्लेषण किया, जो 31 सुबह को पूरा करके डीएम ने शासन को अंतिम सूची के प्रकाशन के लिए रिपोर्ट भेज दी। जिसके बाद रविवार को शासन ने अंतिम सूची का प्रकाशन कर वार्ड परिसीमन की प्रक्रिया पूरी कर दी।
विज्ञापन








I2017 से ही गड़बड़ा रहा था परिसीमनI



2017 से पहले नगर निगम में 60 वार्ड थे। उसके बाद कई राजस्व ग्रामों को सम्मिलित किया गया था। जिसके बाद निगम में 40 वार्डों की संख्या बढ़ने के साथ निगम में वार्ड की संख्या 100 हो गई। जुलाई 2022 में शासन ने मानक निर्धारित कर मानकानुसार वार्डों का परिसीमन कराने के लिए कहा था। 2023 में नगर निगम के सभी वार्डों का परिसीमन पूरा कर लिया गया और रिपोर्ट शासन को भेज दी थी, जिसमें 54 वार्डों में गलतियां मानते हुए अगस्त महीने में शासन ने संशोधित प्रस्ताव मांगा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें