फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए ससुरालियों ने की विवाहिता से मारपीट, पति ने दिया तीन तलाक

Sat, 14 Mar 2020 06:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • 2015 में हुई थी शादी, महिला की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज नहीं मिलने पर पति और ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। बाद में पति ने महिला के घर पहुंचकर तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ लिया। इतना ही नहीं अपने परिजनों के साथ रुड़की आई महिला के साथ पति और ससुरालियों ने मारपीट कर घायल कर दिया।

विज्ञापन


महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न और मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। मंगलौर क्षेत्र के गांव घोसपुरा निवासी महिला का निकाह वर्ष 2015 में लक्सर के खड़ंजा कुतुबपुर निवासी मुस्तकीम के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक ससुराल वालों को व्यवहार सही रहा। इसके बाद ससुराल वाले दहेज कम लाने का ताना मारने लगे।

इतना ही नहीं विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट करने लगे। महिला ने इसकी जानकारी मायके वालों को दी। मायके वालों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन पति हरकतों से बाज नहीं आए। कुछ दिन पहले ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने शिकायत की तो पुलिस ने मामला महिला हेल्पलाइन भेज दिया।
विज्ञापन


दोनों की काउंसलिंग महिला हेल्पलाइन में चल रही थी। यहां भी दोनों के बीच सुलह नहीं हुई। इस पर ससुराल वालों ने मिलिट्री चौक पर महिला और परिजनों के साथ मारपीट कर दी। साथ ही महिला के घर पहुंचकर तीन बार तलाक बोल दिया।

महिला ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंच पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति मुस्तकीम के खिलाफ तीन तलाक और ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें