सीमांत गांव से 100-105 किमी पहले ही धारचूला में भी भारत के नेटवर्क से बात करने की कोशिश करें तो शायद ही बातचीत हो सके। धारचूला में भारत संचार निगम लिमिटेड, एयरटेल, आइडिया नेटवर्क हैं फिर भी इन नेटवर्क की कनेक्टिविटी ठीक नहीं है। तमाम लोग नेपाली नेटवर्क के सहारे ही आपस और दुनिया से संपर्क बनाए हुए हैं।
धारचूला में केवल नेपाल टेलीकॉम का नेटवर्क ही नहीं मिलेगा बल्कि सिम से लेकर रिचार्ज कूपन भी आसानी से उपलब्ध है। नाभि से रविवार को पैदल धारचूला पहुंचे अशोक नबियाल ने कहा कि उच्च हिमालयी गांवों से जाड़ों में नीचे आने वाले लोगों को रास्ता न होने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि गांवों में सड़क और बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं की गईं तो नवंबर से आंदोलन किया जाएगा।
नेपाल से आने वाली वस्तुओं के दाम
वस्तु सीमांत गांव में दाम (नेपाल से आने वाले)
सीमेंट 2000 रुपये प्रति बैग
सीमेंट की चादर (जीआई शीट) 1500 रुपये प्रति शीट