फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने व्हाट्सएप पर ब्लॉक किया तो युवती ने खोया आपा, पहुंच गई कोतवाली

Sun, 30 Sep 2018 01:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
whatsapp
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर देने से आपा खोई प्रेमिका अपनी सहेली को साथ लेकर कोतवाली जा धमकी। शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी को भी वहां तलब कर लिया।

विज्ञापन


कोतवाली में युवती ने खूब हंगामा काटा। जल्द शादी करने के लिखित आश्वासन पर प्रेमिका शांत हुई। जसपुर खुर्द निवासी एक युवक का पिछले छह वर्षों से अल्ली खां निवासी एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है।

युवक के परिजन तो शादी के लिए राजी है, लेकिन युवती के परिजन अभी इस पर सहमत नहीं है। तीन दिन पूर्व किसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हो गई।

Trending Videos
विज्ञापन

युवती की सहेली उनके बीच गलतफहमी पैदा कर रही है

युवक ने व्हाट्सएप पर अपनी प्रेमिका को ब्लॉक कर दिया। बार-बार फोन करने पर भी उसने युवती से बात नहीं की। जिस पर युवती का पारा चढ़ गया।

वह अपनी सहेली को लेकर कोतवाली जा पहुंची। पुलिस ने उसके प्रेमी को भी वहां बुला लिया। युवती का कहना था कि शादी के लिए वह पिछले छह साल से इंतजार कर रही है। लेकिन अब और बर्दाश्त नहीं कर सकती।

युवक ने किसी तरह समझा बुझाकर प्रेमिका को राजी किया। उसका कहना था कि युवती की सहेली उनके बीच गलतफहमी पैदा कर रही है। प्रेमिका ने पुलिस की मौजूदगी में उससे जल्द शादी करने की बात लिखवा ली। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें