फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस स्थापना दिवस कार्यक्रम में हुआ कुछ ऐसा कि झुक गए नेताओं के सिर

Fri, 29 Dec 2017 01:33 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रीतम सिंह - फोटो : SELF
विज्ञापन
कांग्रेस के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कुछ ऐसा हुआ कि नेताओं के सिर झुक गए। पढ़िए पूरा मामला...
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में अजब-गजब रंग देखने को मिले। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पहले तो पार्टी का झंडा ही उल्टा फहरा दिया, कार्यक्रम खत्म हुआ तो दो पदाधिकारियों के बीच मारपीट हो गई।

इन स्थितियों के बीच, पार्टी संगठन की मजबूती और कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास की तमाम बातें की गईं। हालांकि पार्टी ने साफ किया है कि उल्टा झंडा फहराने की घटना मानवीय भूल है। वहीं, मारपीट की घटना से पार्टी पदाधिकारी इनकार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी  संगठन के लिए पैदा हो गई अजीबोगरीब स्थिति

इंडियन फ्लैग - फोटो : demo pic.
कांग्रेस के 133वें स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम प्रदेश कार्यालय पर आयोजित किया गया। पूर्वाह्न 11 बजे सबसे पहले जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने झंडारोहण किया, वैसे ही पूरे पार्टी संगठन के लिए अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई।

आयोजकों की भूल की वजह से कांग्रेस पार्टी का झंडा उल्टा फहरा दिया गया। जैसे ही कांग्रेस नेताओं को इसकी जानकारी हुई, आनन-फानन में झंडे को उतारा गया और फिर सही करके फहराया गया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि यह मानवीय भूल है।

इन स्थितियों के बीच, फोटो खिंचवाने को लेकर भी कांग्रेस नेताओं के बीच खूब धक्कामुक्की और नोक-झोंक हुई। उस समय तो जैसे तैसे मामला थमा रहा, लेकिन कार्यक्रम खत्म होने के बाद नेताओं के बीच की कटुता ने हाथापाई की शक्ल अख्तियार कर ली। जानकारी के मुताबिक, पार्टी के एक पदाधिकारी ने दूसरे की पिटाई कर डाली। अन्य पदाधिकारियों को बीच-बचाव करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें