फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्रसंघ चुनाव के चंदे को लेकर युवती से था झगड़ा, मंगेतर पर झोंक दिया फायर

Sat, 09 Mar 2024 07:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

मोहित विसला निवासी जमाला करनाल हरियाणा ने रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि वह शाम के वक्त एक चिकन शॉप पर खड़ा था। उसी वक्त वहां संगम चौहान अपने एक दोस्त के साथ आया और उस पर तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली उसे नहीं लगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्रसंघ चुनाव में चंदा देने पर चली आ रही युवती से रंजिश में दो युवकों ने उसके मंगेतर पर फायर झोंक दिया। घटना में युवक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मामले में डीएवी के दो छात्रों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ डालनवाला थाने में भी मुकदमा दर्ज है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


घटना रायपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम हुई थी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मोहित विसला निवासी जमाला करनाल हरियाणा ने रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि वह शाम के वक्त एक चिकन शॉप पर खड़ा था। उसी वक्त वहां संगम चौहान अपने एक दोस्त के साथ आया और उस पर तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली उसे नहीं लगी।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी। इस बीच पता चला कि मोहित विसला की मंगेतर सोनाली राणा का इन युवकों से झगड़ा था। संगम चौहान ने जुलाई 2023 में सोनाली राणा से उसके साइबर कैफे पर जाकर चुनाव के लिए चंदा मांगा था। सोनाली ने जब चंदा देने से इन्कार कर दिया तो संगम चौहान और उसके दोस्तों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Manish Khanduri: भाजपा में शामिल हुए मनीष खंडूड़ी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिलाई सदस्यता
विज्ञापन


इस मामले में सोनाली राणा ने डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। तब से संगम चौहान और उसे दोस्त सोनाली व मोहित से रंजिश रखने लगे। इन सब मामलों की जांच करने के बाद रायपुर पुलिस ने संगम चौहान निवासी इस्लामाबाद, नगीना, बिजनौर और उसे साथी विशाल निवासी नकुड़, गंगोह, सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर एक तमंचा, कारतूस और तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। दोनों आरोपी डीएवी के छात्र हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें