प्रदेश में आठ उच्चीकृत आयुर्वेद अस्पतालों के लिए 82 नये पद सृजित करने की मंजूरी मिल गई है। इस संबंध में सचिव आयुष डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने आदेश जारी किए हैं। शीघ्र ही विभाग इन पदों पर भर्ती प्रकिया शुरू करेगा।
आदेश के अनुसार उच्चीकृत आयुर्वेद अस्पताल झाझरा, माजरा, मुनिकी रेती, चंबा, बड़कोट, कोटद्वार, पौड़ी और पिथौरागढ़ के वड्डा के संचालन के लिए 82 नये पद सृजित किए गए। जिसमें वरिष्ठ चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट, पंचकर्म सहायक, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक, वरिष्ठ व कनिष्ठ सहायक, स्टाफ नर्स के पद शामिल हैं।