फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस की तर्ज पर हो आईएमएस अधिकारियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) से जुड़े पदाधिकारियों व डॉक्टरों की बैठक बृहस्पतिवार को संघ के अध्यक्ष डॉ. एसएन सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नेशनल मेडिकल कमीशन बिल से जुड़े तमाम पहलुंओं पर चर्चा करने के साथ ही भारतीय प्रशासनिक सेवाओं की तर्ज पर भारतीय स्वास्थ्य सेवा लागू किए जाने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवाओं की तर्ज पर केंद्र सरकार को देश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए भारतीय स्वास्थ्य सेवा का प्रावधान करना चाहिए। वक्ताओं ने भारतीय प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारियों के अधीन डॉक्टरों की तैनाती किए जाने को ठीक नहीं बताया। कहा कि यदि भारतीय स्वास्थ्य सेवा का प्रावधान किया जाता है तो इससे चिकित्सा के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन होगा। बैठक में अध्यक्ष डॉ. एसएन सिंह के अलावा जिला सचिव डॉ. प्रताप सिंह, डॉ. एनएस बिष्ट, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. जेपी नौटियाल, डॉ. प्रवीण पंवार, डॉ. जगदीश पाठक, डॉ. ज्योति पाठक, डॉ. मनोज उप्रेती, डॉ. प्रियंका गैरोला, डॉ. चारू बहुगुणा, डॉ. एमएल उप्रेती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें