फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी खबर: 12वीं के बाद इग्नू में दाखिले का मौका, 31 जुलाई तक ले सकते हैं विभिन्न पाठ्यक्रमों में एडमिशन

Wed, 22 Jul 2020 10:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • 31 जुलाई तक ले सकते हैं विभिन्न ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों में दाखिला
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

12वीं के रिजल्ट आने के बाद दाखिलों की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन के विभिन्न कोर्सेज में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। यहां 31 जुलाई तक एडमिशन का मौका है।

विज्ञापन


इग्नू की ओर से इन दिनों ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, पीजी डिप्लोमा, पीजी सर्टिफिकेट, सर्टिफिकेट कोर्सेज के लिए एडमिशन प्रक्रिया चल रही है। एडमिशन लेने की प्रक्रिया ऑनलाइन है। इसके अलावा इग्नू के देहरादून स्थित क्षेत्रीय केंद्र में भी दाखिला लिया जा सकता है। 
 

केंद्रीय विद्यालयों में 11वीं के दाखिले शुरू
दून के केंद्रीय विद्यालयों में भी 10वीं रिजल्ट आने के बाद 11वीं के दाखिले शुरू हो गए हैं। केविएस उपायुक्त विनोद कुमार ने बताया कि पहले उन छात्रों को मौका दिया जा रहा है, जिन्होंने केंद्रीय विद्यालय से ही 10वीं पास की है। इसके बाद बची हुई सीटों पर ही बाहरी छात्रों को दाखिले का मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन कोर्स में ले सकते हैं दाखिला

बैचलर्स ऑफ आर्ट्स (पर्यटन अध्ययन), बैचलर्स ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन, बैचलर्स ऑफ सोशल वर्क, बैचलर्स ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉमेशन साइंस, बैचलर्स ऑफ आर्ट्स, बैचलर्स ऑफ कॉमर्स, बैचलर्स ऑफ साइंस, बैचलर्स ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स) इकोनॉमिक्स, बैचलर्स ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स) हिस्ट्री, बैचलर्स ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स) पॉलिटिकल साइंस, बैचलर्स ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स) साइकोलॉजी, बैचलर्स ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स) पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, बैचलर्स ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स) सोशियोलॉजी, बैचलर्स ऑफ साइंस (ऑनर्स) एंथ्रोपोलॉजी, बैचलर्स ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स) इंग्लिश, बैचलर्स ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स) हिंदी, बैचलर्स ऑफ आर्ट्स (वोकेशनल स्ट्डीज) टूरिज्म मैनेजमेंट, बैचलर्स ऑफ कॉमर्स (अकाउंटेंसी एंड फाइनेंस), बैचलर्स ऑफ कॉमर्स (कॉर्पोरेट अफेयर्स एंड एडमिनिस्ट्रेशन), बैचलर्स ऑफ कॉमर्स ( फाइनेंशियल एंड कॉस्ट अकाउंटिंग)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें