फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : रिजल्ट के बाद 10वीं के छात्रों के लिए जरूरी खबर, 14 मई तक का है समय जल्दी करें...

Mon, 13 May 2019 08:55 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

10वीं बोर्ड रिजल्ट के बाद अब सीबीएसई ने छात्रों के लिए जरूरी सूचना जारी की है। बोर्ड ने अंकों के वेरिफिकेशन, उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी और पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सबसे पहले छात्रों को अंकों के वेरिफिकेशन का मौका दिया जा रहा है।

विज्ञापन


सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि अंकों के वेरिफिकेशन के लिए 14 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रति विषय 500 रुपये शुल्क देना होगा।

Trending Videos

100 रुपये प्रति प्रश्न के हिसाब से शुल्क

अगर कोई छात्र अपने अंकों के वेरिफिकेशन से संतुष्ट नहीं है तो वह अपनी उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी भी प्राप्त कर सकता है। इसके लिए 27 मई से 28 मई तक ऑनलाइन आवेदन का मौका मिलेगा। 

इसके लिए 500 रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका शुल्क अदा करना होगा। इसके बाद अगर कोई छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका का पुनर्मूल्यांकन कराना चाहता है तो वह 31 मई और एक जून को ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इसके लिए उसे 100 रुपये प्रति प्रश्न के हिसाब से शुल्क अदा करना होगा।

एक छात्र से केवल एक ही आवेदन

प्रत्येक चरण के लिए एक छात्र से केवल एक ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा। अगर अंकों के वेरिफिकेशन के बाद किसी छात्र के अंकों में कोई परिवर्तन होता है तो उस छात्र को स्पीड पोस्ट से इस संबंध में सूचना भेजी जाएगी।

अगर अंकों में कोई बदलाव नहीं होगा तो कोई पत्र नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन

अंक बढ़े तो बढ़ेगा, घटे तो घटेगा रिजल्ट

अगर पुनर्मूल्यांकन के बाद किसी छात्र के अंकों में कमी होती है तो उस कमी के हिसाब से रिजल्ट आएगा। अगर अंक बढ़ते हैं तो बढ़े हुए अंकों के साथ रिजल्ट जारी किया जाएगा।

सीबीएसई क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह के मुताबिक पूर्व से ही यह नियम लागू है लेकिन कई छात्र इससे अनजान रहते हैं, जिस वजह से बेतहाशा आवेदन कर देते हैं। लिहाजा, अगर किसी छात्र को पूरा यकीन हो कि उसके अंक कम हैं तो ही आवेदन करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें