फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UOU की परीक्षा में एक साथ नकल करते पकड़े गए 47 छात्र-छात्राएं, पांच को किया निष्काषित

Wed, 13 Jun 2018 07:55 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
cheating
विज्ञापन

उत्तराखंड मुक्त विवि के नई टिहरी परीक्षा केंद्र पर उड़नदस्ते की टीम ने 47 छात्र-छात्राओं को सामूहिक नकल करते हुए पकड़ा। सामूहिक नकल करने के मामले में उत्तराखंड मुक्त विवि के क्षेत्रीय निदेशक ने परीक्षा केंद्र का एक कक्ष सील कर दिया है।

विज्ञापन


छात्र-छात्राओं को प्रश्नपत्र हल करने के लिए दोबारा उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई गई है। इधर, थौलधार इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर भी उड़नदस्ते से पांच नकलची छात्रों का निष्कासन किया।

बदरीनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नई टिहरी में इन दिनों उत्तराखंड मुक्त विवि हल्द्वानी की परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। बुधवार को परीक्षा केंद्र पर बीए योगा और राजनीति विज्ञान प्रश्नपत्र की परीक्षा आयोजित की जा रही थी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

उत्तराखंड मुक्त विवि के क्षेत्रीय निदेशक डा. सुरेश चंद्र और डा. दीपक भंडारी के नेतृत्व में उड़नदस्ते की टीम परीक्षा केंद्र के औचक निरीक्षण पर पहुंची। क्षेत्रीय निदेशक ने उत्तराखंड मुक्त विवि को नई टिहरी परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल होने की सूचना दूरभाष पर देते हुए परीक्षा कक्ष सील कर दिया। छात्र-छात्राओं को दूसरे कक्ष में बैठाने के बाद दूसरी उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई गई।

इधर, थौलधार इंटर कॉलेज में बीए संस्कृत और शिक्षा शास्त्र विषय की द्वितीय पाली में उड़नदस्ते ने पांच छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा। क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि पांच छात्रों का निष्कासन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें