फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMA POP: बनना था पायलट...पिता-दादा की वर्दी देख जागा सेना में जाने का जुनून, लेफ्टिनेंट बनकर बढ़ाया मान

Sun, 14 Dec 2025 09:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

मूल रूप से देहरादून निवासी आर्यन शर्मा ने सेना में लेफ्टिनेंट बन परिवार का भी मान बढ़ाया। उनके परिवार की तीन पीढि़यों ने सेना में अपना अदम्य साहस दिखाया है।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट आर्यन शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमए की पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट बने आर्यन शर्मा का सपना पहले पायलट बनने का था। बचपन से पिता और दादा को सेना की वर्दी में देखा तो जब समझदार हुए तो खुद को भी वर्दी में देखने का जुनून जागा।

विज्ञापन


इसकी तैयारी शुरू की और कड़ी मेहनत कर सेना की वर्दी हासिल की। मूल रूप से देहरादून निवासी आर्यन शर्मा ने सेना में लेफ्टिनेंट बन परिवार का भी मान बढ़ाया। उनके परिवार की तीन पीढि़यों ने सेना में अपना अदम्य साहस दिखाया है।

IMA POP: वर्दी वाला प्यार...मंगेतर कैप्टन, अब खुद लेफ्टिनेंट बने आयुष, दिलचस्प और प्रेरक है कहानी
विज्ञापन


उनके परदादा दिवंगत सूबेदार मेजर सीएल शर्मा 11 गोरखा रेजिमेंट में थे। उनके दादा आरके शर्मा असम रेजिमेंट में थे जो अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। आर्यन शर्मा के पिता कर्नल अभिनव शर्मा सेना में हैं जो फिलहाल पंचकुला में तैनात हैं।
विज्ञापन


आर्यन शर्मा की शिक्षा भी जहां उनके पिता की तैनाती रही वहीं से हुई है। दादा आरके शर्मा बताते हैं कि आर्यन को पहले पायलट बनना था लेकिन बड़ों को देख सेना में जाने का जुनून चढ़ा। इसके बाद से ही उसने इसकी जिद पकड़ी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें