फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMA POP: नेपाल के सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल होंगे पीओपी के रिव्यूइंग ऑफिसर, 13 को पहुंचेंगे देहरादून

Tue, 10 Dec 2024 09:51 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

IMA POP 2024: जनरल सिग्देल 13 दिसंबर को अकादमी पहुंचकर उस शाम रिव्यूइंग ऑफिसर के सम्मान में आयोजित डिनर में शामिल होंगे। अगले दिन वे आईएमए की पीओपी में मुख्य अतिथि और रिव्यूइंग ऑफिसर के रूप में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
आईएमए पीओपी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

14 दिसंबर को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड (पीओपी) में नेपाल के सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल बतौर परेड निरीक्षक (आरओ) शामिल होंगे।

विज्ञापन


जनरल सिग्देल 13 दिसंबर को अकादमी पहुंचकर उस शाम रिव्यूइंग ऑफिसर के सम्मान में आयोजित डिनर में शामिल होंगे। अगले दिन वे आईएमए की पीओपी में मुख्य अतिथि और रिव्यूइंग ऑफिसर के रूप में शिरकत करेंगे। परेड में वह जेंटलमैन कैडेट्स की सलामी लेंगे और विजिटर्स बुक पर हस्ताक्षर करेंगे।

Dehradun POP: आईएमए पासिंग आउट परेड के दौरान परिवर्तित रहेंगे रूट,  10 से लेकर 14 तक यहां रहेगा जीरो जोन
विज्ञापन
विज्ञापन


जनरल सिग्देल परेड के दौरान कलर पार्टी और केन ऑर्डलीज को पुरस्कार प्रदान करेंगे। साथ ही वे रिव्यूइंग ऑफिसर प्लेट और तलवार भी प्रदान करेंगे। इसके बाद नेपाली सेना के दो जेंटलमैन कैडेट्स समेत नए कमीशंड अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें