फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए पीओपीः आज सुबह और शाम को यातायात रहेगा डायवर्ट, प्लान देखकर ही निकलें  

Fri, 07 Jun 2019 10:08 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

आईएमए परेड के पूर्वाभ्यास के मद्देनजर आज सुबह और शाम को विकासनगर रोड का यातायात डायवर्ट रहेगा। रूट प्लान के मुताबिक आज सुबह साढ़े सात बजे से लेकर नौ बजे तक और दोपहर में तीन बजे से लेकर रात साढ़े आठ बजे तक यातायात डायवर्ट रहेगा। गुरुवार को सुबह और शाम को करीब नौ घंटे यातायात डायवर्ट होने के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। 

विज्ञापन


यह रहेगा डायवर्ट प्लान
- बल्लूपुर से आने वाले समस्त वाहनों को रांगणवाला चौकी आईएमए के पास से डायवर्ट कर मीठी बेरी के रास्ते प्रेमनगर की ओर मुख्य मार्ग पर भेजा जाएगा।
- प्रेमनगर से शहर की तरफ  जाने वाले वाले वाहनों को आईएमए एमटी सेक्शन गेट से डायवर्ट कर रांगणवाला बैरियर से निकाला जाएगा।
- विकासनगर से आने वाले भारी वाहनों को हरबर्टपुर चौक से धर्मावाला चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। धर्मावाला चौक से शिमला बाईपास होते हुए शहर में भेजा जाएगा। 
विज्ञापन

- देहरादून से विकासनगर और हरबर्टपुर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें