राजधानी देहरादून में आईएमए में गुरुवार को कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल मानवेंद्र सिंह ने अकादमी से पास आउट होने वाले कोर्स की परेड का निरीक्षण किया।
617 जेंटलमैन कैडेट्स के साथ 71 विदेशी कैडेट्स ने जनरल मानवेंद्र को सलामी दी। कमांडेंट परेड के अवसर पर जनरल मानवेंद्र ने कैडेट्स को सेना की उच्च परंपरा को बनाए रखने का आह्वान किया। 14 दिसंबर को कैडेट अक्षत जोशी को बेस्ट कैडेट के तौर पर स्वार्ड ऑफ आनर से सम्मानित किया जाएगा।
भारतीय सैन्य परंपरा का निर्वाह
चैटवुड भवन के ड्रिल स्क्वायर पर नियमित, टेक्निकल कोर्स और स्पेशल एंट्री सहित विदेशी कैडेट्स को कमांडेंट ने भारतीय सैन्य परंपरा का निर्वाह कर आन बान शान बनाए रखने को कहा।
कमांडेंट ने कहा कि ट्रेनिंग के दौरान उन्हें सिखाई गई हर बात भविष्य में सफल अफसर बनने के काम आएगी। उन्होंने कहा कि आफिसर बनने के साथ ही कई जिम्मेदारियां आती हैं। अपने सैनिकों को साथ लेकर चलना सबसे अहम है।
इससे पूर्व परेड कमांडर अक्षत जोशी के नेतृत्व में 688 कैडेट्स ने कमाडेंट को सलामी दी। कमांडर ने परेड का निरीक्षण कर तैयारियों को संतोष जनकर करार दिया। 14 दिसंबर को रक्षा मंत्रा एके एंटनी परेड का निरीक्षण करेंगे, जिसके बाद कैडेट्स बतौर अफसर भारतीय सेना में शामिल होंगे।
कोर्स-------------------------------अफसर
133 नियमित--------------------400
116 टेक्निकल ग्रेजुएट------------112
22 टेक्निकल एंट्री----------------105
अफगानिस्तान जीसी-------------2
भूटान जीसी--------------------5
मारिशियस जीसी--------------------2
कजाकिस्तान--------------------5
तजाकिस्तान--------------------5
नेपाल--------------------------2