फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMA POP: सर्वोच्च स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और गोल्ड मेडल से गया इस जांबाज को नवाजा

Sat, 09 Dec 2017 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Chandrakant acharya with his family - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
परेड कमांडर एकेडमी कैडेट एडजुडेंट चंद्रकांत आचार्य को आईएमए के सर्वोच्च स्वॉर्ड ऑफ ऑनर सम्मान और गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। शनिवार को आईएमए की ऐतिहासिक चेटवुड बिल्डिंग के सामने ड्रिल स्कवायर पर कदमताल करते हुए 409 भारतीय और 78 मित्र राष्ट्रों के जेंटलमैन कैडेट्स ने अंतिम पग पार किया।
विज्ञापन


इन्हें मिले पुरस्कार
स्वॉर्ड ऑफ ऑनर : एकेडमिक कैडेट एडजुडेंट चंद्रकांत आचार्य
गोल्ड मेडल : एकेडमिक कैडेट एडजुडेंट चंद्रकांत आचार्य
सिल्वर मेडल : अकेडमी अंडर आफिसर अमरप्रीत सिंह ढट्ट
ब्रांज मेडल : बटालियन अंडर आफिसर सौरव दास
टीजीसी सिल्वर मेडल : जूनियर अंडर आफिसर बरनाना यादागिरी
फॉरेन जीसी सिल्वर मेडल : जूनियर अंडर आफिसर एलेक्जेंडर सिमोनाइटिस
चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर : नौशेरा कंपनी

सात मित्र राष्ट्रों के 78 कैडेट्स
पासिंग आउट परेड में न केवल भारत बल्कि सात मित्र राष्ट्रों के भी 78 कैडेट्स पासआउट होकर अपने देश की सेना में अफसर बन गए। इनमें अफगानिस्तान के सबसे ज्यादा 46 कैडेट्स, भूटान के 15 कैडेट्स, कजाकिस्तान के पांच कैडेट्स, मालदीव के छह, नेपाल के दो, श्रीलंका के दो और ताजिकिस्तान के दो कैडेट्स शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें