गुरुवार को देहरादून में दून अस्पताल सहित निजी अस्पतालों के डॉक्टरों की हड़ताल दोपहर 12:30 बजे समाप्त हो गई।
उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा डॉक्टरों की मांगे मान ली गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया।
सामान्य जांचें भी प्रभावित हुई
इससे पहले दून अस्पताल समेत तमाम निजी अस्पतालों की ओपीडी ठप होने से सामान्य जांचे प्रभावित हुईं। केवल इमरजेंसी सेवाएं ही चालू थी।
कानपुर में डॉक्टरों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और प्रांतीय चिकित्सा सेवा एवं स्वास्थ्य संघ ने यह फैसला किया था।
परेड ग्राउंड में किया था प्रदर्शन
आईएमए के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप दत्ता ने बताया कि कानपुर की घटना के विरोध में आईएमए के डॉक्टर गुरुवार सुबह साढ़े 10 बजे परेड ग्राउंड से मार्च निकाला।