आईएमए देहरादून में एक और कैडेट की मौत का सामने आया है। खबर है कि कैडेट की टेनिंग के दौरान तबियत खराब हुई थी। मृतक कैडेट की पहचान नवीन क्षेत्री के रुप में हुई है। नवीन करिअप्पा बटालियन का कैडेट था।
नवीन को पहले आर्मी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां से महंत इंद्रेश रेफर किया गया। जहां कैडेट ने दम तोड़ दिया। बता दें कि इससे एक दिन पहले भी एक और कैडेट दीपक की ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई थी। दो दिन में लगातार दो कैडेट की मौत से हड़कंप मच गया है।
उधर, सेना के अफसर अभी बयान देने से बच रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों कैडेट की मौत के पीछे डिहाईड्रेशन होना बताया जा रहा है।