फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में अवैध हैं सभी वेडिंग प्वाइंट

Sun, 06 Jul 2014 11:34 AM IST
मनमीत रावत/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीडीए की नजर में देहरादून का एक भी वेडिंग प्वाइंट पांच मानकों पर खरा नहीं उतरता।
विज्ञापन


कई बार कार्रवाई के बाद भी मानकों का पालन नहीं
यही कारण है कि पिछले कुछ सालों में एमडीडीए ने 89 वेडिंग प्वाइंट के खिलाफ कंपाउंडिंग या सीलिंग की कार्रवाई कर चुका है। हालांकि, इसके बावजूद मानकों का पालन नहीं हो पाया।
विज्ञापन


शहर में इस समय लगभग 110 वेडिंग प्वाइंट हैं और अधिकतर नगर निगम क्षेत्र में हैं। राज्य गठन के बाद ही इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई थी।

तीन वेडिंग प्वाइंट को तो पिछले दिनों ही सील करने का आदेश जारी हुआ था। एमडीडीए के अधिशासी अभियंता अनिल त्यागी ने बताया कि एमडीडीए के पांच मानकों को पूरा करना ही होगा। पूरा न करने वाले वेडिंग प्वाइंट नियम विरुद्ध माना जाएगा।
विज्ञापन


यह हैं मानक :
जमीन का कामर्शियल लेंड यूज
मुख्य सड़क से 18 मीटर की न्यूनतम दूरी
शहर में दो हजार वर्ग मीटर का क्षेत्रफल
ग्रामीण क्षेत्र में तीन हजार वर्ग मीटर का क्षेत्रफल
पर्याप्त पार्किंग
वेडिंग प्वाइंट का फ्रंट 100 फीट या 37 मीटर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें