फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस कंज्यूमर से हर माह 16.89 लाख की वसूली

Wed, 16 Nov 2016 02:07 PM IST
महेश्वर प्रसाद सिंह / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
gas - फोटो : demo pice
विज्ञापन
नसीम अहमद देहरादून के गांधीग्राम में रहते हैं गैस खत्म होने पर गोदाम से गैस सिलेंडर 580 रुपये में लेकर आते हैं। जबकि गोदाम से सिलेंडर लेने पर इन्हें 561 रुपये में सिलेंडर मिलना चाहिए था। पूछने पर बताया कि उन्हें छूट के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन


वीरेंद्र रावत निरंजनपुर सब्जी मंडी के पास रहते हैं। गैस खत्म होने पर सिलेंडर लेने के लिए इन्हें एजेंसी तक आना पड़ता है। उन्होंने बताया कि 19 रुपये छूट मांगने पर गैस एजेंसी में कार्यरत कर्मचारी बहस करने लगे और कहने लगे बाद में सिलेंडर मिलेगा।

ये दो केस शहर में गैंस एजेंसियों की मनमानी की पोल खोलने के लिए काफी हैं। यूं तो 19 रुपये कोई बड़ी रकम नहीं है पर जब यही राशि बड़ी संख्या में लोगों से वसूली जाती है तो यह रकम लाखों में पहुंच जाती है। बात की जाए तो देहरादून जिले में करीब 5.08 लाख गैस उपभोक्ता हैं। जिसमें से तकरीबन 65 प्रतिशत उपभोक्ताओं के पास डीबीसी कनेक्शन हैं।
विज्ञापन


बचे 35 प्रतिशत उपभोक्ता गोदाम से गैस लेते हैं, इनमें से भी करीब 50 फीसदी ऐसे हैं जिन्हें हर माह गैस सिलेंडर की जरूरत पड़ती है। गोदाम से सिलेंडर लेने वाले उपभोक्ताओं को 19 रुपये छूट देने का प्रावधान है। पर गैस एजेंसियां उपभोक्ताओं को यह छूट नहीं देती है।

कैश एंड कैरी यदि उपभोक्ता गोदाम से सिलेंडर लेने जाता है तो उसे 19 रुपये की छूट देने का का प्रावधान है। हालांकि पहले उपभोक्ताओं को 18 रुपये देने का प्रावधान था, मगर तेल कंपनियां भारत पेट्रोलियम, हिन्दुस्तान ऑयल और इंडियन ऑयल जैसे तेल कंपनियों ने गोदाम से सिलेंडर लेने पर एक रुपया और बढ़ा दिए हैं।

होम डिलीवरी की सुविधा लेने वाले उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं मिलता है। हालांकि ग्राहकों को भी इसके बारे में बहुत कम जानकारी है, जिसके चलते वे भी रिबेट का पैसा नहीं मांगते हैं। अब ग्राहकों को अपने अधिकार के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। वरना ऐसे ही गैस एजेंसियां उपभोक्ताओं को लूटती रहेंगी।
विज्ञापन

यहां करे शिकायत

zd - फोटो : Getty Images
अगर कोई गैस एजेंसी संचालक मनमानी कर रहा है और उपभोक्ताओं को गोदाम से सिलेंडर लेने पर उसे छूट नहीं देता, तो गैस उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 18002333555 पर शिकायत कर सकता है। या इसकी शिकायत फिल्ड अफसर से भी की जा सकती है।

गोदाम से सिलेंडर लेने पर उपभोक्ताओं को छूट देने का प्रावधान है। अगर कोई गैस एजेंसी संचालक छूट नहीं दे रहा है तो उपभोक्ता इसकी शिकायत कर सकता है। संबंधित एजेंसी संचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
- एसके सिन्हा, एरिया मैनेजर आईओसी

यह है गणित
देहरादून जिले में उपभोक्ता : 5,08,165
65 फीसदी डीबीसी कनेक्शन उपभोक्ता : 3,30,327.25
35 फीसदी सिंगल कनेक्शन उपभोक्ता  : 1,77,838
35 फीसदी के 50 फीसदी हर माह लेते हैं सिलेंडर : 88,919
88,919 उपभोक्ताओं से हर महीने लिए जाते हैं 19 रुपये अतिरिक्त = 16,89,461 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें